ब्रेकिंग
डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’

शराब धंधेबाजों के खिलाफ शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...473 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद शराब तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवहर जिले का है, जहां पुलिस ने 473 बोतल नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

शराब धंधेबाजों के खिलाफ शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...473 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Sheohar Crime News : शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद शराब तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवहर जिले का है, जहां पुलिस ने 473 बोतल नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शिवहर सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। 


एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को सदर थाने में बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब धंधेबाजों एवं पियक्कड़ों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई कर रही है और शराब तस्करों को दबोच रही है।


 इसी क्रम में सदर थाने की पुलिस ने सुगिया शिव मंदिर के पास से श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी विक्की सिंह एवं गोसाईपुर के ही रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से 473 बोतल नेपाली शराब, दो मोटरसाइकिलें व दो मोबाइल जब्त की गई।


 एसडीपीओ  ने बताया कि गिरफ्तार विक्की सिंह पर पूर्व मे आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं, गोसाईपुर के रामबाबू पासवान पर बाइक चोरी का मामला दर्ज है। वह शराब तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों के पास से बरामद मोबाइल और पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों एवं पियक्कड़ों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता