ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Seohar News: राहत सामग्री नहीं मिलने से बाढ़ पीड़ितों में भारी नाराजगी, सैकड़ों लोगों ने प्रखंड कार्यालय को घेरा

SEOHAR: शिवहर के तरियानी छपरा में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को तरियानी प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया और

Seohar News: राहत सामग्री नहीं मिलने से बाढ़ पीड़ितों में भारी नाराजगी, सैकड़ों लोगों ने प्रखंड कार्यालय को घेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर के तरियानी छपरा में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को तरियानी प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


दरअसल, तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा गांव में बागमती नदी का तटबंध टूटने से इलाके में भारी तबाही मची थी। हजारों बाढ़ पीड़ितों ने तरियानी प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन पर राहत उपलब्ध कराने में भेदभाव का आरोप लगा रहे थे।


ग्रामीणों का आरोप हैं कि अंचलाधिकारी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे के तौर पर मिलने वाली सहायता राशि में कोताही बरती जा रही हैं। वहीं धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि लोगों को किसी ने गलत सूचना दे दी थी कि काफी कम लोगों को बांट राहत का लाभ मिलेगा लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है जितने भी बात प्रभावित है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।


वही तरियानी छपरा के मुखिया प्रतिनिधि नितेश सिंह महाराज ने बताया कि तरियानी छपरा पंचायत में तीन हज़ार से अधिक परिवार वार्ड से प्रभावित है जबकि जिला प्रशासन 2270 परिवार को प्रभावित मान रही है। उन्होंने बताया कि बेलसंड विधानसभा के पूरा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है और सभी को मुआवजा मिलना चाहिए।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा