ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री का शिवहर दौरा, करोड़ों की योजनाओं का सौगात देंगे नीतीश कुमार

सीएम नीतीश के संभावित शिवहर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां आज से शुरू कर दी गयी है। हेलीपैड स्थल का निरीक्षण का डीएम ने निरीक्षण किया। दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री के शिवहर आगमन की संभावना, कई विकास योजनाओं का मिल सकता है सौगात।

बिहार
कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर आगमन को लेकर जिले में चहल-पहल तेज हो गयी है। यहां तक कि प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गयी है। शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एडीएम श्री मेघावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार समेत जिले के तमाम पदाधिकारी बागमती कार्यालय परिसर में बने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।


हैलीपैड का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैयारियां शुरू करने का आदेश दिया। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. आज से तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर आएंगे। अब समय काफी नजदीक है, जिसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद जिले को करोड़ो की योजनाओं का सौगात मिलेगा। 


बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शिवहर आगमन को लेकर जहां जिले में प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के धार्मिक स्थल देकुली धाम का उद्घटान, न्यू बस स्टैंड का उद्घाटन, फतेहपुर थाना के नये भवन सहित कई पंचायत भवनों का उद्घाटन कर सकते हैं। जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारी आज से  युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट