ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Politics: प्रगति यात्रा में आज सीतामढ़ी और शिवहर पहुंचेंगे नीतीश कुमार, रीगा चीनी मिल और ओपन जिम समेत कई चीजों का देंगे तोहफा

SHIVHAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। पहले चरण के तीसरे दिन की यात्रा में

Bihar Politics: प्रगति यात्रा में आज सीतामढ़ी और शिवहर पहुंचेंगे नीतीश कुमार,  रीगा चीनी मिल और ओपन जिम समेत कई चीजों का देंगे तोहफा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHIVHAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  प्रगति यात्रा पर हैं। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। पहले चरण के तीसरे दिन की यात्रा में वह दो जिलों में जाएंगे। सीएम सीतामढ़ी में रीगा चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे। सीएम दोनों जिलों में क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की स्थिति जानेंगे और लोगों से समस्याओं से अवगत होंगे। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर, उनकी भी राय जानेंगे। 


जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना किसानों से बातचीत करेंगे। वहां से मनियारी गांव जाकर जल, जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत विकसित तालाब, ध्यान केन्द्र ओपन जिम का लोकार्पण करेंगे। सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट में अफसरों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे। साढ़े तीन बजे वे पटना लौट आएंगे। 


मालूम हो कि 1932 में स्थापित रीगा चीनी मिल जनवरी 2021 में बंद हो गई थी। उस समय मिल में 400 कर्मचारी थे। कर्नाटक की कंपनी नूरानी सुगर लिमिडेट ने इसे अधिगृहित किया है। वर्तमान में मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। वहीं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर, उनकी भी राय जानेंगे। साथ ही पदाधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।


गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसंबर को चंपारण से प्रारंभ हुआ है। दूसरे चरण की प्रगति यात्रा चार जनवरी 2025 से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य राज्य में विकास योजनाओं की समीक्षा करना और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को तेज करना है। इस यात्रा के दौरान आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग इसे एक प्रभावी और तेज प्रक्रिया बनाता है।