ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar News: शिवहर में दीवार गिरने से पांच बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

Bihar News: शिवहर के पिपराही, मेसोढा में घर की दीवार गिरने से पांच बच्चे घायल, जिनमें दो की हालत नाजुक। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मेसोढा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ घर की दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दब गए। सभी बच्चों की उम्र 5 से 6 वर्ष के बीच है, वे बंदर देखने के लिए दीवार पर चढ़े थे, तभी दीवार अचानक ढह गई। हादसे में पांचों बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और भाजपा कार्यसमिति के सदस्य रामबाबू गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल बच्चों को मलबे से निकाला और सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार की जर्जर हालत के कारण यह हादसा हुआ। घायल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों ने दो बच्चों की हालत को गंभीर बताया है। परिजन और ग्रामीण जल्द से जल्द सभी बच्चों के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।


रिपोर्टर: समीर कुमार झा