ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: बहराइच में भेड़िया के बाद बिहार में सियार का आतंक, तीन दिन में दर्जनों लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने एक को मार गिराया

SEOHAR: यूपी के बहराइच में भेडिया के बाद अब बिहार में इन दिनों सियार का आतंक देखने को मिल रहा है। बिहार के शिवहर में बेलवा नरकटिया गांव के लोग सियार के आतंक से परेशान है। सियार सुब

Bihar News: बहराइच में भेड़िया के बाद बिहार में सियार का आतंक, तीन दिन में दर्जनों लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने एक को मार गिराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: यूपी के बहराइच में भेडिया के बाद अब बिहार में इन दिनों सियार का आतंक देखने को मिल रहा है। बिहार के शिवहर में बेलवा नरकटिया गांव के लोग सियार के आतंक से परेशान है। सियार सुबह और शाम जंगल के झाड़ियां से निकलकर नदी के बांध पर घूमते हैं, जिससे ग्रामीण काफी डरे सहमे में हुए हैं।


बागमती नदी के दियारा से सटे पिपराही थाना क्षेत्र के बेलवा नरकटिया गांव में सियार का आतंक लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में दर्जनों लोगों को काट कर जख्मी कर चुके हैं। सियार के झुंड ने शुक्रवार की रात भी 7 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इसके चलते शुक्रवार, शनिवार व रविवार की पूरी रात लोग रतजगा करने को मजबूर दिखे।


ग्रामीणों ने बताया कि सियार रात को निकलते हैं और नरकटिया बेलवा गांव बागमती नदी के किनारे होने के कारण लोगों को अपना शिकार बन रहे हैं। घटना की सूचना के बाद बीडीओ आदित्य सौरभ के निर्देश पर फारेस्टर श्रवण कुमार सोरेन के नेतृत्व में शनिवार और रविवार की रात और दिन वन विभाग की टीम ने बेलवा-नरकटिया गांव में पहुंचकर सिर्फ पटाखा बजाया। 


ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने कुछ नहीं किया सिर्फ बांध पर पटाखा फोड़ कर चली गई। वन विभाग की टीम ने जंगल में जाने साफ-साफ इनकार कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने एक सियार को पकड़ कर मार डाला है। इसके बाबजूद भी वन विभाग की टीम कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है और नहीं जंगल में खोजबीन किया जा रहा है सिर्फ नाम मात्र खाना पूर्ति कर बाध पर फोटो खींच रहे हैं।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा