ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बागमती नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, एसडीएम ने खुद चलाया सर्च अभियान

SHEOHAR: शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी के डूबा घाट पर 12 अगस्त को 4 युवक सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे। जहां दो युवक बागमती नदी में डूब गए। दोस्तों ने एक युवक को बचा लिया है और

बागमती नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, एसडीएम ने खुद चलाया सर्च अभियान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी के डूबा घाट पर 12 अगस्त को 4 युवक सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे। जहां दो युवक बागमती नदी में डूब गए। दोस्तों ने एक युवक को बचा लिया है और एक युवक अभी भी लापता है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 


जिला प्रशासन लगातार एसडीआरएफ टीम के साथ और गोताखोरों की मदद से शव को खोजने में लगी है। एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि आज उन्होंने खुद एसडीआरएफ और गोताखोरों के साथ लगातार 3 घंटे तक बागमती नदी के डूबा घाट से लेकर मुजफ्फरपुर सीमा तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अभी भी शव का पता नहीं चल पाया है। 


उन्होंने बताया है की अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को बंद कर दिया गया है। कल तीसरे दिन सुबह से एक बार फिर एसडीआरएफ और गोताखोर के साथ सर्च अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया है कि अभी फिलहाल चार एसडीआरएफ की टीम और सात गोताखोरों की मदद से लगातार दिन भर सर्च अभियान चलाया गया। इधर घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

REPORT: समीर कुमार झा

टैग्स