ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेज रफ्तार का कहर : हाइवा से कुचलकर छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SAKHIPURA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इस

तेज रफ्तार का कहर : हाइवा से कुचलकर छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAKHIPURA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा शेखपूरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शेखपुरा में एक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गयी। कसार थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में यह दुर्घटना हुई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण इलाका होकर हाइवा के चलने पर रोक लगाने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीण ससबहना सड़क मार्ग को ब्लॉक कर दिया है। 


वहीं, अरियरी के कसार सहायक थाना अंतर्गत वृंदावन गांव में तेज रफ्तार हाईवा ने 5 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया है। घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई। घटना में मृतक छात्रा की पहचान वृंदावन गांव निवासी अजय राम की 5 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी के रूप में की गयी है। घटना रविवार की सुबह 11:30 बजे की बतायी जा रही है।


उधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसपी बलीराम चौधरी के निर्देश पर अरियरी थाना, शेखपुरा थाना एवं कसार पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के तरफ से लोगों को समझा- बुझाकर लोगों को शांत करवाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त हो गया है।