ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

समस्तीपुर में सरपंच के बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर

समस्तीपुर के विभूतिपुर में सरपंच के पुत्र सोनू कुमार राय को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हमले की वजह स्पष्ट नहीं।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर समस्तीपुर में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया बांध के पास हुई, जहां अपराधियों ने सरपंच पुत्र को गोली मार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गोली उसके सीने के बाएं तरफ लगी है। 


जिसके बाद आनन-फानन में उसे सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां नाजुक हालत देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया जहां के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया बांध पर स्लुईस गेट के पास बदमाशों ने बुधवार देर शाम भोज खाने जा रहे सरपंच पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। 


जख्मी की पहचान नरहन की सरपंच रेखा सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 


बताया गया है कि वह अपने एक मित्र के साथ बाइक से भोज खाने के लिए विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही फफौत गांव जा रहा था। इसी दौरान पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली सोनू कुमार राय के बाएं पंजरे में जा लगी और वह वही गिर गए।फिलहाल घटना के पीछे क्या वजह है इसका खुलासा न तो परिजन और न ही पुलिस ही कर पा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता