ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाईक के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से संदिग्ध बाइक भी बरामद हुई है, जिसके चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक बदमाश को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक की बाइक भी जब्त की है।


जब्त बाइक भी चोरी की निकली। युवक की पहचान बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रविंद्र राय के रूप में की गई है। पुलिस ने संभावना जताई है कि युवक राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहा था।दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर पुलिस की टीम दलसिंहसराय की आईबी रोड में मंदिर के पास गाड़ी चेकिंग कर रही थी।


 इसी दौरान एक बाइक चालक पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा।युवक की हरकत देखकर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा मिला जो लोडेड था । वही पूछताछ के क्रम में बाइक के बारे में भी उसने कोई जानकारी नहीं दी। जिससे उम्मीद की जा रही है कि गाड़ी भी चोरी की है। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता