ब्रेकिंग
बिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीट

एक ही गांव के दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SEKHPURA: एक ही गांव में दो लोगों की मौत की घटना से गांव में मातम का माहौल है। रविवार की देर शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि सोमवार को 8 साल के मासूम की तालाब में डूबन

एक ही गांव के दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SEKHPURA: एक ही गांव में दो लोगों की मौत की घटना से गांव में मातम का माहौल है। रविवार की देर शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि सोमवार को 8 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। 


मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के पिजड़ी गांव की है जहां रविवार की देर शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। आज सुबह शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रमोद साव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि खेत से घर लौटने के दौरान पैर फिसलने के कारण वे तालाब में गिर पड़े और डूबने की वजह से उनकी मौत हो गयी। 


वहीं दूसरी घटना शेखपुरा जिले के हथियामा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गव्य गांव की है। जहां तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ लाल बाबू उर्फ अभिषेक तालाब में नहाने गया था तभी इसी दौरान गहरे पानी में वह चला गया और इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी। अन्य चार बच्चे किसी तरह पानी से बाहर निकल गये। बच्चों ने इस घटना की जानकारी लोगों को दी।


जिसके बाद गांव के सरपंच विमल राम द्वारा पानी भरे गड्ढे से बच्चे को निकाला गया। सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान बरबीघा थानां क्षेत्र के पिजड़ी गांव निवासी निवेश महतो का 8 वर्षीय लाल बाबू उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में की गई। जो अपने ननिहाल आया हुआ था और नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी। दोनों घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स