ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Big Breaking: समस्तीपुर में बड़ा हादसा, एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटा

समस्तीपुर के एल्यूमीनियम फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर बॉयलर फटने से एक मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वही 8 मजदूर बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

BIHAR POLICE
समस्तीपुर में बड़ा हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

big breaking samastipur: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां पूसा रोड स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वही 8 मजदूर बुरी तरह घायल हो गये हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया। वही पुलिस की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना पर दुख जताते हुए भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फैक्ट्री में मेटेंनेस ठीक से नहीं किया जा रहा था। यहां श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। फैक्ट्री के मालिक पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की और मृतक के परिजनों  को  20 लाख रुपये का मुआवजा घायलों का समुचित इलाज कराये जाने की मांग भाकपा माले ने दुहरायी।  


शुरुआत में दो की मौत की सूचना मिल रही थी लेकिन आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक ही मौत की बात अभी सामने आई है। घटना के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार और एएसपी संजय पांडेय घटनास्थल पर पहुंंचे जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि  एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर का तापमान अचानक बढ़ गया जिसके कारण  वह ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए  सदर अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Big Breaking: समस्तीपुर में बड़ा हादसा, एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटा

Big Breaking: समस्तीपुर में बड़ा हादसा, एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटा

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता