ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

समस्तीपुर में बोले अखिलेश यादव, कहा..भाजपा 'यूज एंड थ्रो' वाली पार्टी, अब नीतीश कुमार को भी समझ आ गया

समस्तीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 'यूज एंड थ्रो' करने वाली पार्टी है, जो पहले इस्तेमाल करती है और फिर बर्बाद कर देती है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को चुनाव प्रचार करने के लिए समस्तीपुर पहुंचे। जहां महागठबंधन के उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए वहां की जनता से वोट देने की अपील की। वही इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 'यूज एंड थ्रो' करने वाली पार्टी है, उनका नारा ही है कि 'पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो। नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग बताइए कि इस वक्त बीजेपी किसी को इस्तेमाल कर रही है कि नही, अब तो उन्हें (नीतीश) भी पता चल गया है कि यह सिर्फ चुनावी जुमला है, चुनाव के बाद बीजेपी उनके साथ क्या करने वाली है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य के साथ ही आपका भविष्य भी तय करेगा। इसलिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर सीट से महागठबन्धन के उम्मीदवारों को जिताने का काम करिए। इस मौके पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत महागठबन्धन के कई नेता मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता