ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar News: लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर मुजफ्फरपुर में शोक सभा, बिहार की स्वर कोकिला को दी गई श्रद्धांजलि

MUZAFFARPUR: बिहार की स्‍वर कोकिला शारदा सिन्‍हा का निधन मंगलवार की रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में हुई। दिल्ली AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली। छठ पूजा के गीतो

Bihar News: लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर मुजफ्फरपुर में शोक सभा, बिहार की स्वर कोकिला को दी गई श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार की स्‍वर कोकिला शारदा सिन्‍हा का निधन मंगलवार की रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में हुई। दिल्ली AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली। छठ पूजा के गीतों का पर्याय पद्म भूषण शारदा सिन्हा ने छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय को ही दुनिया को अलविदा कहा। शारदा सिन्हा लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और सप्ताहभर से दिल्ली एम्स में भर्ती थी। तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। 


वही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कलाकारों और समाजसेवियों ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन कलाकारों और समाजसेवियों का कहना है कि शारदा सिन्हा का निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की संगीत और लोक संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 


इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के पानी टंकी स्थित चिल्ड्रन पार्क में कलाकार, डांसर, साहित्य, समाजसेवियों द्वारा शोक सभा आयोजित कर बिहार की स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी गयी। जहां लोक गायिका पद्म विभूषण शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई हैं।