ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान घायल

BAGHA : खबर बगहा की है, जहां शराब की छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले की चपेट में आए 3 पुलिस वाले घायल हो गए। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के धांगड़ टोली का है,

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : खबर बगहा की है, जहां शराब की छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले की चपेट में आए 3 पुलिस वाले घायल हो गए। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के धांगड़ टोली का है, जहां ग्रामिणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। तीनों घायल जवानों को उपस्वास्थ्य केंद्र रामनगर में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पुलिस की टीम को शराब की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ मिलकर छापेमारी शुरू की। लेकिन पुलिस को देखते ही गांव के लोग भड़क गए और जवानों की टीम पर हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है। हमले के दौरान हालत ऐसे हो गए थे कि पुलिस वाले अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। 




हमले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। कई लोग पुलिस की पकड़ में भी आ गए हैं। उत्पाद विभाग की इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने बताया की वार्ड 3 में जैसे ही टीम छापेमारी करने पहुंची, महिलाओं ने हमला कर दिया और उत्पाद विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। 

टैग्स