ब्रेकिंग
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

शादी में खाने को लेकर बवाल, भगदड़ में गई एक व्यक्ति की जान

NALANDA : नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके में शादी समारोह के दौरान खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान भगदड़ में 55 वर्षीय एक अधेड़ की स

शादी में खाने को लेकर बवाल, भगदड़ में गई एक व्यक्ति की जान
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके में शादी समारोह के दौरान खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान भगदड़ में 55 वर्षीय एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी निवासी मेहर अनवर के रूप में की गई है. घटना पेंदापुर गांव की बताई जा रही है.  


परिजनों ने बताया कि राकेश कुमार के बेटे की बारात मसौढ़ी से एकंगरसराय थाना इलाके के पेंदापुर गांव आई थी. खाने को लेकर बाराती और शराती पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए जिसमें हुई मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए. थोड़ी देर बाद सामाजिक पहल कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया. वापस लौटने के समय वापस से मामले को हवा दी गई जिस वजह से भगदड़ की स्थिति बन गई. इसी भगदड़ में गिरकर मेहर अनवर की मौत हो गयी. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता