ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली भागने के प्लान में था प्रेमी युगल, भाई ने पहुंचा दिया थाने, पुलिस से कहा- शादी करा दो नहीं तो मर जाएंगे

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक प्रेमी जोड़ा अपने घर से भागकर शादी रचाने के लिए दिल्ली जाने वाला था. लेकिन उस से पहले जैसे ही बेगूसराय पहुंचा, तब लड़के के भाई की नजर दोनों पर पड़ गई और उन्हें पुल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक प्रेमी जोड़ा अपने घर से भागकर शादी रचाने के लिए दिल्ली जाने वाला था. लेकिन उस से पहले  जैसे ही बेगूसराय पहुंचा, तब लड़के के भाई की नजर दोनों पर पड़ गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

मामला नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप की है. बताया जाता है कि कटिहार के करैया निवासी सुबोध गोस्वामी के  का बेटा पुष्पराज गोस्वामी अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने के लिए घर से फरार हो गया. दोनों ने दिल्ली जाने का प्लान बनया. कटिहार से दिल्ली जाने के लिए जैसे ही दोनों बेगूसराया पहुंचे, लड़के ने फोन कर अपने फुफेरे भाई को यह बात बताई और दिल्ली जाने के लिए इंतजाम करने की बात कही. लड़के का भाई वहां पहुंचा और दोनों को नगर थाना पहुंचा दिया. 

जहां प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि वे दोनों पांच साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं. पर घरवाले शादी के लिए राजी नहीं है. जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया. हमदोनों बालिग हैं और अपनी मरजी से शादी कर सकते हैं. दोनों ने पुलिस को बताया कि अगर उनकी शादी नहीं होती है तो वे दोनों साथ मरेंगे. पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. उनके आने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता