ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगे

सड़क हादसे में पत्नी-बेटी समेत BSF जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा मधेपुरा

MADHEPURA : दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी-बेटी समेत BSF के मृत जवान का शव जैसे ही आज पैतृक गांव मधेपुरा पहुंचा घर में कोहराम मच गया. वहीं जवान के सम्मान में अंतिम यात्रा में ह

सड़क हादसे में पत्नी-बेटी समेत BSF जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा मधेपुरा
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी-बेटी समेत BSF के मृत जवान का शव जैसे ही आज पैतृक गांव मधेपुरा पहुंचा घर में कोहराम मच गया. वहीं जवान  के सम्मान में अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए.  

जवान का शव जैसे ही मधेपुरा पहुंचा, लोगों की आंखे नम थी और सभी भारत माता के जयकारा लगाने लगे. बता दें कि मधेपुरा सदर प्रखंड के सुखासन निवासी आशीष कुमार आनंद बीएसएफ में पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे.

आशीण छठ में छुट्टी लेकर पूरे परिवार के साथ घर आए थे. छुट्टी खत्म होने के बाद आशीष, पत्नी सोनी और बेटी हंसिका के साथ ड्यूटी ज्वाइंन करने जा रहे थे. तभी हरियाणा के कैथल-असंध मार्ग पर गांव नरवल के पास गाड़ी एक्सिडेंट कर गई जिसमें पत्नी-बेटी समेत जवान की मौत हो गई. वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. जवान आशीष अवधेश सिंह के इकलौते बेटे थे. बेटे-बहू और पोती की लाश देखकर पूरे गांव में कोहराम मचा है.