ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़

Bihar School News: बेतिया में छात्रों ने मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना में वंचित किए जाने को लेकर हंगामा किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए छात्रों ने तोड़फोड़ की, मामले की जांच के लिए आवेदन वरीय अधिकारियों को भेजा गया।

Bihar School News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बेतिया के बैरिया प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, पखनाहा बाजार में छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। छात्रों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर कुमार पर आरोप लगाया कि 22 फरवरी को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूल से 40 छात्राओं और शिक्षकों को वाल्मीकि नगर भ्रमण पर ले जाया गया, जबकि कई छात्राओं को इस योजना से वंचित कर दिया गया। 


इसी बात को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ की घटना हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे उस दिन अवकाश पर थे और विद्यालय का प्रभार अखिलेश्वर कुमार के पास था। स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक कुल 826 छात्राएं नामांकित हैं और 19 शिक्षक कार्यरत हैं। 


प्रधानाध्यापक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक वर्ग 8 के छात्रों को उकसाकर इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। इस संबंध में 25 फरवरी को अखिलेश्वर कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। 


वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि हंगामा प्रभारी प्रधानाध्यापक को बदनाम करने और उन्हें निशाना बनाने के लिए किया गया। फिलहाल, मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है और जांच का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता