ब्रेकिंग
जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर

स्कूल के बंद कमरे में मिला छात्रा का शव, लोगों ने गार्ड और शिक्षक को बंधक बनाया

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां एक स्कूल में छात्रा की हत्या कर उसका शव विद्यालय से लटका दिया गया। आज यानी मंगलवार को छात्रा का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने स्क

स्कूल के बंद कमरे में मिला छात्रा का शव, लोगों ने गार्ड और शिक्षक को बंधक बनाया
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां एक स्कूल में छात्रा की हत्या कर उसका शव विद्यालय से लटका दिया गया। आज यानी मंगलवार को छात्रा का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और गार्ड को एक कमरे में बंद कर दिया है। सैकड़ों लोग सड़क जाम कर मामले की जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। 



घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय डीहपर की है। मृतका मलहडीह के मदन सहनी की बेटी और मध्य विद्यालय डीहपर के आठवीं की छात्रा करीना कुमारी है। बताया जा रहा है कि करीना रोज की तरह सोमवार को भी विद्यालय आई, लेकिन घर वापस लौट कर नहीं गई। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक से संपर्क किया तो उन लोगों ने भी डांट दिया। मंगलवार की सुबह परिजन एवं ग्रामीण विद्यालय आकर वहां तैनात गार्ड नौला गांव के अमित कुमार उर्फ बड्डी से छात्रा के संबंध में पूछताछ की तो सभी को भगा दिया। 



बाद में स्कूल खुलने के समय पर छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो वहां पहले मंजिल पर आठवीं (बी) में पंखा के सहारे फंदे से लटका शव देखकर हड़कंप मच गया। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगी हुई है, लेकिन लोग एसआईटी द्वारा जांच किए जाने पर ही शव निकालने की बात पर डटे हुए हैं। 

टैग्स