ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर

Bihar News: गोपालगंज में स्कूल बस घर में घुसने से दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं सात महीने की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू की. मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
गोपालगंज में बड़ा हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने एक घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर जा घुसी। इस हादसे में घर के अंदर खेल रहे दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृत बच्चों की पहचान पांच साल के आरिफ और छह साल के इम्तियाज के रूप में हुई है। हादसे के समय घर में मौजूद सात महीने की गर्भवती नूरजहां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर लिया। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस चालक की भूमिका की भी पूरी तरह जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता