ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

सासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायल

सासाराम के तिलौथू में बोलेरो और ऑटो की टक्कर में CRPF जवान कंचन ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में पत्नी, दो बच्चों और सास समेत 5 लोग घायल हो गये हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह में शनिवार को बोलेरो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार सीआरपीएफ जवान कंचन ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चे और सास समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।


मृतक जवान कंचन ठाकुर काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के रहने वाले थे। वह असम के मानिकपुर में सीआरपीएफ की 87वीं बटालियन में तैनात थे।


मृतक के भतीजे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जवान का परिवार फिलहाल भोजपुर जिले के बिहिया स्थित ससुराल में रहता था। शनिवार को कंचन ठाकुर अपनी पत्नी चांदनी देवी और दोनों बच्चों के साथ सासाराम के प्रसिद्ध तुतला भवानी वाटरफॉल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान निमियाडीह के पास उनका ऑटो एक बोलेरो से टकरा गया।


हादसे में कंचन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी चांदनी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।


हादसे में जवान के दो बच्चों और सास समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता