ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

सर्दी में भी गर्मी का एहसास, लेकिन यह मत समझिए की ठंड चली गई

PATNA : जनवरी के महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, ऐसा शायद पहले कभी देखने को नहीं मिला हो. लेकिन यह हकीकत है कि ठंड के मौसम में लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं. सूरज की तपिश ऐसी है जैसे मानो

सर्दी में भी गर्मी का एहसास, लेकिन यह मत समझिए की ठंड चली गई
Anamika
2 मिनट

PATNA : जनवरी के महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, ऐसा शायद पहले कभी देखने को नहीं मिला हो. लेकिन यह हकीकत है कि ठंड के मौसम में लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं. सूरज की तपिश ऐसी है जैसे मानो मार्च का महीना चल रहा है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि नीचे का पारा ऊपर चढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. बिहार में सबसे गर्म मौसम पटना के अंदर रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अलग-अलग इलाकों में 4 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं,जिसके कारण निम्न हवा का दबाव सक्रिय है और इसी के कारण तापमान में 4 डिग्री से लेकर 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है. गुरुवार को मौसम बेहद गर्म रहा. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा बहुत लंबे वक्त तक नहीं रहने वाला है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से बर्फबारी हो रही है, उससे यह है कि आगे आने वाले दिनों में बिहार के अंदर भी पारा नीचे लुढ़केगा.

 पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे तक के मौसम का यह शुष्क मिजाज जारी रहेगा. तापमान बहुत ज्यादा नीचे जाने की उम्मीद नहीं है क्योंकि आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है.