ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सुहागरात की बेड पर इंतजार करती रह गई दुल्हन, मिठाई लाने निकला दूल्हा हो गया गायब

SARAN : बिहार के सारण से एक अजीबो -गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां पानापुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी शादी के दूसरे दिन से ही गायब है। काफी खोजबीन के बाद भुई दूल्हे का कोई

सुहागरात की बेड पर इंतजार करती रह गई दुल्हन, मिठाई लाने निकला दूल्हा हो गया गायब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण से एक अजीबो -गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां पानापुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी शादी के दूसरे दिन से ही गायब है। काफी खोजबीन के बाद भुई दूल्हे का कोई पता नहीं चला है। जिसके बाद इस मामले को लेकर पानापुर थाना में दूल्हे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद अब इस पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी हुई है। यह घटना पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव की बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोरहा गांव के एक युवक जियालाल की नई-नई शादी हुई थी और शादी के दूसरे दिन यानी सुहागरात के दिन  वो अपनी पत्नी से मिठाई लाने की बात कह कर घर से बाहर निकला। लेकिन, अभी तक लौट के वापस नहीं आया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  जियालाल की शादी 25 जून को रात में मरहौरा थाना क्षेत्र के नथुआ गांव निवासी काशी महत्व की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ हुई थी। 


बताया जा रहा है कि, 26 जून की सुबह जियालाल अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया।इसके अगले दिन शाम को करीब 6 बजे जियालाल मिठाई लाने की बात कहकर घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर वाटर बाजार गया। जहां से वह अभी तक नहीं लौटा है, परिजन देर रात उसके लौटने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा। इसको लेकर परिजन और ससुराल के लोग और अन्य सगे संबंधियों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जियालाल के पिता दिनेश महतो ने पानापुर थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र जियालाल की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। 


इधर, इस मामले में पानापुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है और कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है और अभी तक जियालाल घर नहीं लौटा है. वहीं घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं।