ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में करंट लगने से युवक की मौत, पालतू कुत्ते के चक्कर में गई जान

Bihar News: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी जलालपुर गांव में मन्नु कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने पालतू कुत्ते को पकड़ने के दौरान बिजली के खंभे से चिपक गए, जिस

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी जलालपुर गांव में मन्नु कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने पालतू कुत्ते को पकड़ने के दौरान बिजली के खंभे से चिपक गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर तारों की मरम्मत की मांग की है।


सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित संवरी जलालपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। गांव के युवक मन्नु कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मन्नु कुमार अपने पालतू कुत्ते को पकड़ने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान वह पास लगे एक बिजली के खंभे से चिपक गए, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मन्नु कुमार को बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे से पूरा गांव गमगीन है और मन्नु के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांववासियों ने प्रशासन से अपील की है कि गांव में जर्जर और खुले तारों की मरम्मत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता