ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला

छपरा के जलालपुर प्रखंड में हुए एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

बिहार
लालू-पप्पू पर भी हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: छपरा के जलालपुर प्रखंड स्थित कुमना खेल मैदान में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें हजारों एनडीए कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहले का बिहार और आज के बिहार में बहुत ही बदलाव हुआ है। 


एनडीए की सरकार में हम लोग अपने आप को बिहार को विकसित बनाने का काम किए हैं। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जंगल राज था। लोग शाम होते हैं घर से नहीं निकलते थे। जब एनडीए की सरकार बनी तब आज लोग 24 घंटे कहीं एक दूसरे जगह से आ जा सकते हैं। पहले सड़कें नहीं थी। बिजली नहीं थी। जब हमारी एनडीए की सरकार बनी तब घर-घर बिजली पहुंचाई गई। हर गांव-गांव की सड़के बनाई गई।


पूर्व सांसद सुशील कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को विकसित करने का काम किया। साथ ही साथ विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव ने चरवाहा विद्यालय खोलने का काम किया और नीतीश कुमार ने पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का काम किए। उन्होंने कहा कि बिहार में एक पप्पू यादव हैं जो लालू के बेटा को जननायक बना दिया। जबकि बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर है। लालू यादव ने कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने का काम किया। यह अपमान इस बार चुनाव में बिहार की जनता नहीं सहेगी और उनको इसका जवाब देगी। बिहार की जनता ऐसे लोगों को बतायेगी की सही जननायक कौन है? 


एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, प्रेम कुमार, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार, पूर्व सांसद सुशील कुमार, पूर्व मंत्री गौतम सिंह,पूर्व विधायक रणधीर सिंह,भाजपा नेता राणा प्रताप, डब्लू सिंह, लोजपा नेता सौरभ पाण्डेय, RLM नेता ओमप्रकाश कुशवाहा, भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह मौजूद रहे। मंच का संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया। 

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट