ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : जिसकी हत्या के आरोप में दो लोग सजा काट रहे थे, वह महिला जिंदा निकली, बेटे को लेकर चली गई थी मुंबई

SARAN : बिहार के सारण जिले में जिस महिला की हत्या के आरोप में दो लोग सजा काट रहे थे, उस महिला को पुलिस ने उसके बेटे के साथ बरामद किया है. पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो सभी के

बिहार : जिसकी हत्या के आरोप में दो लोग सजा काट रहे थे, वह महिला जिंदा निकली, बेटे को लेकर चली गई थी मुंबई
First Bihar
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले में जिस महिला की हत्या के आरोप में दो लोग सजा काट रहे थे, उस महिला को पुलिस ने उसके बेटे के साथ बरामद किया है. पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए. खुद पुलिसकर्मी भी घटना की सच्चाई जानकार हैरान थे. दरअसल, साल 2019 के मई महीने में डेरनी थाने के ककरहट गांव से एक महिला अपने बेटे के साथ गायब हो गई थी. घटना के दो दिन बाद पुलिस को डाबरा नदी के किनारे से एक महिला का शव मिला जिसकी पहचान नहीं होने पर चौकीदार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी.


अगले दिन जब मामला अखबार में छपा तो शव की पहचान गायब महिला के पिता परसा थाने के बाजितपुर गांव निवासी विजय सिंह ने अपनी बेटी स्वीटी देवी के रूप में की. पहचान होने के बाद विजय सिंह ने स्वीटी के पांच ससुराल वाले को नामजद अभियुक्त बनाया था, जिसमें पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. काफी जांच के बाद पुलिस को जब शक हुआ तब तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुजफ्फरपुर से महिला को उसके बच्चे समेत पकड़ कर व्यवहार न्यायालय में सुपुर्द किया गया.


बाद में स्वीटी ने मामले की जानकारी दी. उसने बताया कि उसकी शादी डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गांव के मनबोध कुमार से 2008 में हुई थी जिससे दोनों के दो पुत्र थे. शादी के बाद मनबोध की दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी. 15 मई 2019 को स्वीटी अपने 7 वर्षीय छोटे बेटे पवन को ऑटो में बैठाकर अपने ससुराल से निकल गई और सीधा मुंबई चली गई थी .  


अब जिस महिला की हत्या के जुर्म में एक महिला समेत दो लोग जेल की सज़ा काट रहे थे उन्हें पुलिस ने महिला के सकुशल बरामदगी के बाद रिहा कर दिया. हालांकि मामला यहीं नहीं सुलझता है. पुलिस के लिए अब ये जांच का विषय बन गया है कि जिस बॉडी की पहचान स्वीटी के परिजनों ने स्वीटी के रूप में की थी, वह किसकी है.  पुलिस इस मामले पर नए सिरे से जांच कर रही है.