ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

DIG मनु महाराज ने 5 दारोगा को किया सस्पेंड, शराब माफिया पर कोताही बरतने पर की कार्रवाई

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां DIG मनु महाराज ने छपरा और सीवान में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिस पदाधिकारियों को

DIG मनु महाराज ने 5 दारोगा को किया सस्पेंड, शराब माफिया पर कोताही बरतने पर की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां DIG मनु महाराज ने छपरा और सीवान में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं एक पुलिस पदाधिकारी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है. 


सस्पेंड हुए पदाधिकारियों में  सारण जिले के जनता बाजार थाने के एएसआई अशोक कुमार चौधरी, सीवान जिले के गुठनी थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, दरौली थाने के एएसआई विपिन कुमार महतो, शंकर पासवान का नाम शामिल है. वहीं मांझी थाने के सब इंस्पेक्टर राम कुमार रंजन से स्पष्टीकरण की मांग की गई है.


सस्पेंशन मामले पर DIG मनु महाराज ने कहा कि 2 हजार लीटर से अधिक शराब के मामले की जांच करने वाले पुलिस पदाधिकारी समय से जांच पूरी नहीं कर पाए. अबतक इनके द्वारा शराब माफियाओं पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसलिए काम में परवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं एक पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग 24 घंटे के अंदर  की गई है. 


मनु महाराज का साफ़ तौर पर कहना है कि शराब के मामले में वह किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. वैसे सभी लोगों पर पुलिस की नजर है जो शराब से जुड़े कारोबार में संलिप्त हैं. जिन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है वे कांडों का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को देंगे. 

टैग्स