ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

कांस्टेबल के प्यार में पागल महिला सिपाही ने काट ली अपने हाथ की नस, शादी की बात को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा

CHHAPRA : साथ काम करने वाले सिपाही के साथ एक महिला कांस्टेबल को प्यार हो गया। जो पिछले लंबे समय से चल रहा था। लेकिन अचानक एक दिन महिला कांस्टेबल ने गुस्से में आकर अपने हाथ की

कांस्टेबल के प्यार में पागल महिला सिपाही ने काट ली अपने हाथ की नस, शादी की बात को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHHAPRA : साथ काम करने वाले सिपाही के साथ एक महिला कांस्टेबल को प्यार हो गया। जो पिछले लंबे समय से चल रहा था। लेकिन अचानक एक दिन महिला कांस्टेबल ने गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली और आत्महत्या करने का प्रयास किया। 


यह घटना बिहार के छपरा की है। जहां मढौरा में तैनात महिला सिपाही कुसुम लता ने बड़ा कदम उठा लिया। उसके इस कदम से उसके अन्य साथी और वरीय पदाधिकारी भी हैरान हैं। पहले तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर जब घटना के कारणों का पता लगाया गया, तब पता चला कि साथ में काम करने वाले सिपाही जो किसी दूसरी जाति का है, उसके साथ उसका लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 


दोनों सोमवार की रात मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच शादी को लेकर फोन पर ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला कांस्टेबल ने फोन पटक दिया और ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। उसने सुसाइड करने की कोशिश की। नस काटने के बाद उसके हाथ से काफी खून निकलने लगा और उसकी तबीयत खराब होने लगी। 


इस घटना की सूचना जब वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला सिपाही खतरे से बाहर बताई जाती है। इस बात की जानकारी परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। 


टैग्स