ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में यहां बनने जा रहा है विश्वस्तरीय बस टर्मिनल, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

Bihar News: बिहार के छपरा शहर के नागरिकों को जल्द ही एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय बस टर्मिनल की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना को अब प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा शहर के नागरिकों को जल्द ही एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय बस टर्मिनल की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना को अब प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और इसके निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा चुके हैं। जिला पदाधिकारी अमन समीर के नेतृत्व में 19.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बस टर्मिनल के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अब जल्द ही इसका शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।


यह अत्याधुनिक बस टर्मिनल छपरा सदर प्रखंड के करिंगा पंचायत अंतर्गत रतनपुरा मौजा में बनाया जाएगा, जिसके लिए 5 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन जिला परिषद के माध्यम से किया जाएगा। बस टर्मिनल से अंतरजिला ही नहीं बल्कि अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी संचालित की जाएंगी। इससे छपरा केवल एक नगर नहीं, बल्कि पूरा सारण प्रमंडल एक क्षेत्रीय ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा।


नए बस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निम्नलिखित अत्याधुनिक इंतज़ाम किए जाएंगे, जिसमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल और शौचालय, स्मार्ट टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल, डिजिटल डिस्प्ले सूचना बोर्ड, हाई-रेज़ोलूशन सीसीटीवी सुरक्षा प्रणाली, फूड कोर्ट और एटीएम, ई-रिक्शा स्टॉप और चार्जिंग स्टेशन, दिव्यांगजनों के लिए विशेष रैंप और सुविधाएं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही आर्थिक गति बढ़ेगी। 


इस परियोजना से छपरा की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। निर्माण कार्य में स्थानीय श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़ोतरी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी। जिला पदाधिकारी स्वयं इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि पूरी प्रक्रिया नियमों और पारदर्शिता के तहत हो।


इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद छपरा को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नई पहचान मिलेगी। यह बस टर्मिनल सारण प्रमंडल के लिए एक मॉडल परियोजना के रूप में उभरेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का विस्तार होगा।