ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

छपरा: तालाब में मिली अज्ञात युवक की सिर कटी लाश, हत्या कर बोरे में फेंकने की आशंका

छपरा के कोपा थाना क्षेत्र में तालाब से अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ है। शव के हाथ-पैर बंधे थे और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू की।

Bihar
इलाके में सनसनी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPARA: छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली चंवर स्थित तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


 बताया जाता है कि जब तालाब में एक व्यक्ति भैंस को नहा रहा था तभी इसी दौरान तैरते हुए शव पर उसकी नजर गई। जिसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर शव का हाथ-पैर बांधकर बोरे में ईट-रखकर तालाब में फेंक दिया गया था, जिससे शव नीचे दबा हुआ था। लेकिन अचानक शव के ऊपर आने के बाद वह पानी के ऊपर तैरने लगा। जब लोगों की नजर उस पर गई तब मौके पर हड़कंप मच गया। 


तालाब से शव मिलने की घटना पर पुलिस ने बताया कि लाश को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या को दो-तीन दिन पहले अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि सिर कटे होने की वजह से शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। शव मिलने की सूचना पर मौकै पर पहुंचे सारण एसपी आशीष कुमार ने कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार एवं जलालपुर थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। एसपी ने शव की पहचान कर मामले की जांच करने के निर्देश दिये।

पवन सिंह की रिपोर्ट