ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

छपरा के अमनौर समेत आस-पास के गांव में मचा हड़कंप, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 22 लोग क्वारेंटाइन

CHAPRA: अमनौर के बसंतपुर पंचायत स्थित भागवतपुर गांव के एक 68 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आस-पास के गांवों में भी हड़कंप मच गया है। बसंतपुर , गुणा छपरा, शा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA: अमनौर के बसंतपुर पंचायत स्थित भागवतपुर गांव के एक 68 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आस-पास के गांवों में भी हड़कंप मच गया है। बसंतपुर , गुणा छपरा, शाहपुर, धोबाही, पशुरामपुर, मधुबनी व मकसुदपुर आदि गांवों के लोग सूचना पाते ही दहशत में आ गए हैं। मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल रही और उसके संक्रमण का सूत्र भी पता नहीं चल रहा है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है और पूरे गांव को सील कर दिया गया है। इस बीच कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 22 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।


संकमित व्यक्ति आशा कार्यकर्ता का ससुर बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि लिवर में गड़बड़ी की वजह से पटना एम्स में एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने गया था। जहां बीते दिन बुधवार को इलाज कराकर एंबुलेंस से अपने घर लौटा था।स्थानीय लोगों की मानें तो कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ उसके घर के अन्य सदस्य भी गए थे। इसमें से बसंतपुर बाजार से सब्जी और अन्य समान की खरीदारी भी करने की बात सामने आ रही है। लोग तो बता रहे हैं उसका परिवार कई लोगों के संपर्क में जा चुका है। आसपास के लोगों की जांच की आवश्यकता है।


कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में 22 लोगों के आने का पता चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 22 लोगों को सदर अस्पताल आइसोलेशन सेंटर भेजा है। तीन किलोमीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। जहां से किसी को आने-जाने की पाबंदी रहेगी। 

टैग्स