ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, चार की हालत गंभीर, जहरीली शराब पीने की आशंका

CHHAPRA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन इसके बाद भी जहरीली शराब पीने से मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां कथित तौर प

बिहार : दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, चार की हालत गंभीर, जहरीली शराब पीने की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन इसके बाद भी जहरीली शराब पीने से मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां कथित तौर पर जहरीली शराब से 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं चार अन्य लोग की तबीयत खराब है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें कुछ लोगों की आंखों की रोशनी जाने की बात बताई जा रही है.


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के जीपूरा और रामदास पुर गांव की है. यहां गांव में एक मकान का निर्माण चल रहा था. सोमवार की देर शाम मकान की ढलाई पूरी होने के बाद सभी मजदूर काम खत्म करके शराब पीने गए. शराब पीने के कुछ देर बाद ही मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी. घटना के बाद परिजन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही दो लोगों की मौत हो गई.


वहीं, शराब पीने से चार अन्य लोग बीमार हो गये, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इसके छपरा में जहरीली शराब पीने से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जबकि बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है. 

टैग्स