ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar News: बिहार में अनियंत्रित होकर पलटी डायल 112 की पुलिस वैन, हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल

Bihar News: सारण के दाउदपुर में देर रात डायल 112 की पुलिस वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बरेजा-जैतपुर मुख्य सड़क पर डायल 112 की गश्ती वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर निकली थी। इस दुर्घटना में वाहन सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चारों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं।


दाउदपुर थानाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्ती के दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर कूद गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई उसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। वाहन के पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता