ब्रेकिंग
बिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

70 साल का बुजुर्ग बना दूल्हा, धूमधाम से निकली बारात, पिता की शादी में 8 बच्चे बने बाराती

CHAPRA: छपरा में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। 70 साल का शख्स जब दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन को लाने निकला तो इस नजारे को देख लोग हैरान रह गए। गाजे-बाजे के साथ निका

70 साल का बुजुर्ग बना दूल्हा, धूमधाम से निकली बारात, पिता की शादी में 8 बच्चे बने बाराती
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHAPRA: छपरा में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। 70 साल का शख्स जब दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन को लाने निकला तो इस नजारे को देख लोग हैरान रह गए। गाजे-बाजे के साथ निकाली इस बारात में बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर झुमते दिखे। बारातियों में दूल्हे की सात बेटियां और एक बेटा भी शामिल हुए। रथ पर सवार दूल्हा जिस रास्ते से भी गुजरा लोग एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।


दरअसल, करीब 42 साल पहले एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद पहली बार जब पत्नी मायके गई तो बिना गौना के ही ससुराल चली आई। गौना की रस्म पूरी नहीं हो सकी। 42 साल बाद 5 मई को उनकी सात बेटियों और एक बेटे ने इस दिन को खास बना दिया।


जब 70 साल के बुजुर्ग की बारात निकली तो देखने वाले देखते ही रह गए। राजकुमार सिंह बताते हैं कि 42 साल पहले 5 मई को उनकी शादी हुई थी। शादी के 42 साल बाद भी वे अपने ससुराल आमदाढ़ी नहीं गए थे और ना ही गौना की रस्म ही पूरी हो सकी थी। लेकिन 42 साल बाद उनकी बेटी और बेटे ने उस रस्म को पूरा कराया।


बता दें कि पहली बार राजकुमार सिंह अपनी सात बेटियों के कारण चर्चा में आए थे। मामूली आटा-चक्की की दुकान चलाकर उन्होंने अपनी सात बेटियों को पुलिस और सेना में नौकरी दिलाने का काम किया। जिन सात बेटियों को लोग बोझ समझते थे आज वे पुलिस और सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा कर रही हैं। शादी के 42 साल गुजर जाने के बाद सात बेटियां और इंजीनियर बेटा मां-बाप की शादी की वर्षगांठ को खास बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ पिता की बारात लेकर निकल पड़े। इस अनोखी बारात के कारण 70 साल की उम्र में दूल्हा बने राजकुमार सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

टैग्स