ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

संजय जायसवाल ने तेजप्रताप को बताया 'जीरो', बोले- मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया

GOPALGANJ : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता चुनाव के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने गोपालगंज साइंस कालेज के

संजय जायसवाल ने तेजप्रताप को बताया 'जीरो', बोले- मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता चुनाव के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने गोपालगंज साइंस कालेज के परिसर में बरौली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी राम प्रवेश राय के नामांकन सभा में संबोधन के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की तानाशाही ने हमें गुलाम बना दिया था. उनके शासन काल में कितने अत्याचार होते थे. यह विभिन्न क्षेत्रो में काम करने वाले बड़े बड़े लोग और उस समय के युवाओ को पता होगा. पहले मुगलों ने एक हजार वर्ष तक शासन किया उसके बाद दो सौ वर्षो तक अंग्रेजो ने शासन किया था. उसके बाद कांग्रेस की सरकार इन्दिरा गांधी ने देश को गुलाम बनाकर शासन करने का काम किया.


राधामोहन सिंह ने आगे कहा कि आजादी के बाद 70 साल से ज्यादा कांग्रस ने केवल गरीबो का नाम और मुलाजिमो का नाम लेकर देश पर शासन किया. लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार बनी प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले गरीब महिलाओ के लिए घर घर गैस देने का काम किया. उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा किये गए कार्यो को जनता के बिच बताया और एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की.


वहीं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बिना नाम लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पर हमला करते हुए कहा कि जबतक तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री थे. तब तक कोई काम नहीं हुआ. जैसे ही भाजपा के मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री बने पटना के पीएमसीएच में 28 नए बिल्डिंग बन गयी. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व संसद जनक राम, एम एल सी आदित्य नारायण पाण्डेय, जदयू सांसद अलोक कुमार सुमन सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें