ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

CM सम्राट चौधरी का मुंगेर दौरा कल, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, कई रूट डायवर्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 26 अप्रैल के मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहर में कई रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं और भारी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

बिहार न्यूज
मुख्यमंत्री का मुंगेर दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 अप्रैल को अपने गृह जिला मुंगेर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और व्यापक तैयारियां की गई हैं।


कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं। विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कई प्रमुख चेकपोस्टों पर भारी और व्यवसायिक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है।


जानकारी के अनुसार, गंगटा चेकपोस्ट, संग्रामपुर-बेलहर चेकपोस्ट, शहकुंड-असरगंज चेकपोस्ट, घोरघट और बरियारपुर तीन बटिया सहित अन्य स्थानों पर 25 अप्रैल की रात 12 बजे से लेकर 26 अप्रैल की शाम तक भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


मुंगेर के तारापुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है तारापुर सिंचाई परिसर में भव्य पंडाल और होर्डिंग लगाया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का अभिनंदन और संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर इलाके में उत्साह का माहौल है।


 मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल में 26 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अधिकारियों की टीम लगातार स्थल निरीक्षण कर रही है। इस दौरे को लेकर इलाके में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्यों कि बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपना गृह जिला मुंगेर आ रहे हैं।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले असरगंज प्रखंड के अमिया बैजलपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 


वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को हजारों ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ढोल पहाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे लगभग 12.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इको टूरिज्म हब का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।  इसके बाद मुख्यमंत्री तारापुर प्रखंड के सिंचाई परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 


इस कार्यक्रम में वे आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़े पैमाने पर पंडाल, मंच और होर्डिंग लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वही मुंगेर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार और विधायक कुमार प्रणय ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला गृह जिला दौरा है, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल है। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कुल मिलाकर, यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि विकास योजनाओं और जन संवाद के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज खान की रिपोर्ट