ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर

मक्का व्यापारी बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे, तभी मेडिकल शॉप पर दवा खरीदने लगे। इसी दौरान उच्चकों ने डिक्की से सारा पैसा निकाल लिया और मौके से फरार हो गये।

bihar
बाइक की डिक्की पर बदमाशों की नजर
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA; बाइक की डिक्की में यदि आप भी कोई सामान रखते हैं तो सावधान हो जाए। क्योंकि बदमाशों की नजर आपकी डिक्की पर है। ये बैंक से ही रेकी करते रहते हैं और मौका मिलते ही डिक्की खोलकर पैसा निकालकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। ताजा मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान गली में बाइक से घर लौट रहे मक्का व्यापारी की डिक्की से 5 लाख रुपये उचक्कों ने चुरा लिए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


कैसे अंजाम दी गई वारदात

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी मनीष कुमार उर्फ छोटू, निवासी हटियागाछी (वार्ड संख्या 28), शनिवार को दोपहर में बैंक ऑफ इंडिया (नवाब मार्केट शाखा, स्टेशन चौक) से 5 लाख रुपये की नकद निकासी कर अपने घर लौट रहे थे। कैश एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में सुरक्षित रखी थी। जब वह मुख्य बाजार होते हुए बड़ी दुर्गा स्थान गली में एक मेडिकल दुकान के सामने रुके और दवा खरीदने लगे, तभी दो बाइक सवार अज्ञात उचक्के मौके पर पहुंचे। उनमें से एक ने मौका देखकर उनकी बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। उचक्के आराम से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। यह पूरी घटना बेहद सुनियोजित तरीके से महज चंद सेकंड में अंजाम दी गई। दवा खरीदने के बाद जब मनीष कुमार घर पहुंचे और बाइक की डिक्की खोली, तो बैग गायब था। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि उनके साथ बड़ी चोरी हो चुकी है। उन्होंने तत्काल सिमरी बख्तियारपुर थाना में इसकी सूचना दी।


सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो उचक्के एक बाइक पर आते हैं। उनमें से एक व्यक्ति बाइक से उतरता है, डिक्की खोलता है और रुपये लेकर आराम से निकल जाता है। सीसीटीवी से यह भी स्पष्ट हुआ कि बैंक से निकलने के समय से ही उचक्के व्यापारी का पीछा कर रहे थे, जो घटना की पूर्वनियोजित योजना को दर्शाता है।


पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं और अपराधियों की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटी है। व्यापारी द्वारा थाना में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जांच के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता