ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पत्नी को गोली मारकर भाग रहा था पति… तभी भड़क उठी भीड़, सड़क पर ही कर दिया ‘ऑन द स्पॉट इंसाफ’

Bihar News: बिहार के शेखपुरा में पति-पत्नी के विवाद ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बीच सड़क चली गोलियों के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि कुछ ही देर में पूरा मामला खूनी खेल में बदल गया। आखिर क्या हुआ था उस.

पत्नी को गोली मारकर भाग रहा था पति… तभी भड़क उठी भीड़, सड़क पर ही कर दिया ‘ऑन द स्पॉट इंसाफ’
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी के रिश्ते ने ऐसा खूनी मोड़ लिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जब आरोपी को पकड़ने दौड़े तो उसने ग्रामीणों पर भी बंदूक तान दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने आरोपी पति को पकड़कर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


यह सनसनीखेज घटना शेखपुरा जिले के कैंथवा रेलवे क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला उसकी पत्नी प्रतिमा देवी बताई जा रही है। घटना में एक सात साल का मासूम बच्चा भी गोली लगने से घायल हो गया।


टोटो रोककर पत्नी पर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक प्रतिमा देवी गुरुवार सुबह अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए टोटो पर सवार होकर निकली थी। उसके साथ एक सात वर्षीय बच्चा भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच दीपक ठाकुर पहले से ही कैंथवा रेलवे क्रॉसिंग के पास घात लगाकर बैठा हुआ था।


जैसे ही टोटो वहां पहुंचा, उसने अचानक पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली प्रतिमा देवी के गर्दन और जबड़े में जा लगी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर टोटो में ही गिर पड़ी। इसी दौरान एक गोली बच्चे को भी लग गई, जिससे वह घायल हो गया।


लोगों पर भी तान दी बंदूक, फिर भड़क उठी भीड़

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग चीख-पुकार सुनकर मौके की ओर दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हथियार तान दिया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।


कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।


अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही महिला

घायल प्रतिमा देवी को आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के गर्दन और जबड़े में गोली फंसी हुई है। वहीं घायल बच्चे का भी इलाज जारी है।


मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी बलीराम चौधरी खुद पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद इतना बढ़ कैसे गया कि मामला गोलीबारी और मौत तक पहुंच गया।