ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मानव श्रृंखला के दौरान हुई मौत को छुपाने में जुटे रहे DM, पटना में मुआवजे का हो गया ऐलान

PATNA: मानव श्रृंखला में शामिल हुए लोगों की मौत की संख्या छुपाने का खेल सामने आया है. जिस महिला की मौत परिजन मानव श्रृंखला में लाइन में लगने के दौरान बता रहे हैं, वही, डीएम उस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मानव श्रृंखला में शामिल हुए लोगों की मौत की संख्या छुपाने का खेल सामने आया है. जिस महिला की मौत परिजन मानव श्रृंखला में लाइन में लगने के दौरान बता रहे हैं, वही, डीएम उस मौत को इंकार कर रहे हैं. सबसे हैरत वाली बात यह है कि उस महिला को मुआवजा देने का ऐलान भी पटना में मुख्य सचिव की पीसी में हो गया.

समस्तीपुर के डीएम ने साफ कर दिया इंकार

इसके बारे में समस्तीपुर  डीएम शशांक शुभंकर से पूछा गया तो साफ कह दिया कि महिला दमा की मरीज थी. उसको इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में लाया गया था, लेकिन यहां से बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया था. मानव श्रृंखला में मौत नहीं हुई है. लेकिन जब मुख्य सचिव की पीसी हुई तो कहा बताया गया कि समस्तीपुर डीएम ने बताया है कि वहां पर एक महिला की मौत हुई. महिला के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. जिससे डीएम साहब की पोल खुल गई.

भाग लेने के लिए आई थी

मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए घर से निकली एक बुजुर्ग महिला रेशमा देवी की मौत हो गई. मृत महिला के परिजनों ने बताया कि समस्तीपुर के हकीमाबाद पंचायत की रहने वाले शियाशरण राय की पत्नी रेशमा देवी अपनी जीविका दीदी बहू के साथ ही मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए समस्तीपुर शहर आई थी.


लाइन में तबीयत हुई खराब

पटेल मैदान में वह लाइन में लगी ही थी कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे फौरन समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.