ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: सोशल मीडिया के जुनून ने ली जान की बाजी, युवक रेल इंजन पर चढ़कर हुआ घायल

Bihar News: आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का जुनून युवाओं में इस कदर हावी है कि वे अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे. ताजा मामला सहरसा से आया है, रील्स बनाने के चक्कर में मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा और बुरी तरह झुलस गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का जुनून युवाओं में इस कदर हावी है कि वे अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। ताजा मामला सहरसा जिले के सुपर मार्केट स्थित रेलवे रैक प्वाइंट का है, जहां एक 25 वर्षीय युवक शॉर्ट वीडियो बनाने के चक्कर में मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक शंकर कुमार (कथित रूप से) रील्स बनाने के लिए इंजन पर चढ़ा था, तभी वह 25,000 वोल्ट के ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। धमाके की आवाज और इंजन से धुआं निकलते देख स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी। जब वे नजदीक पहुंचे तो देखा कि युवक आग की लपटों में झुलस रहा है और उसके कपड़े जल चुके हैं।


लोगों ने बांस की मदद से युवक को नीचे उतारा, और तुरंत ई-रिक्शा से उसे सदर अस्पताल सहरसा पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसका इलाज चल रहा है। युवक के परिजनों की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। फायर ब्रिगेड के अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि उन्हें रेलवे रैक प्वाइंट पर आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह हादसा सोशल मीडिया रील्स बनाने के प्रयास में हुआ है।


रेलवे सुरक्षा बल (RPF), फायर ब्रिगेड, और सहरसा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के चलते युवा अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट करने से पीछे नहीं हटते। रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म या ट्रेन पर स्टंट करना न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी।


रेलवे और प्रशासन की तरफ से भी पहले कई बार ऐसे स्टंट्स से बचने की अपील की गई है। यह ज़रूरी है कि परिजन, स्कूल, और समाज मिलकर युवाओं को जागरूक करें कि लाइक्स और व्यूज के चक्कर में ज़िंदगी से खिलवाड़ न करें। सहरसा की यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि कैसे एक गलत कदम, कुछ सेकंड का वीडियो बनाने के लिए, किसी की ज़िंदगी को बर्बाद कर सकता है। ज़रूरत है सोशल मीडिया को समझदारी से इस्तेमाल करने की, न कि जुनून में अंधे होकर।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता