ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

BIHAR: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

सहरसा के महिषी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। सहरसा जिले में रफ्तार ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की जान ले ली है। घटना जिले के महिषी थाना क्षेत्र की है, जहां तेज गति से आ रहे हैं ट्रैक्टर ने पीछे से बाईक सवार को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर फेंका गये। घायल टीचर को स्थानीय ग्रामीणों ने पास के पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान सहरसा के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के 45 वर्ष से पुत्र मनोज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। जो सरकारी स्कूल में टीचर थे। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़े थे। मृतक को दो पुत्र, जिसमें एक 13 साल का दूसरा 10 साल का है।


मृतक के छोटे भाई ने विजय ने बताया कि महिषी थाना क्षेत्र लहूआर गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने पीछे से बाईक सवार शिक्षक को धक्का मार दिया। जिसके बाद बाईक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उठाकर उन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महिषी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांचकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


मौत की खबर सुनते ही पूरी परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई ने बताया कि वह नवहट्टा प्रखंड के  प्राईमरी स्कूल तरही धरहरा मुरादपुर में बतौर सरकारी टीचर के रूप में कार्यरत थे और स्कूल जाने के दौरान ही रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। इस बाबत महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता