ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़

Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों ने दवा नहीं मिलने और लापरवाही के आरोप में दवा काउंटर पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीज और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दवा काउंटर पर मौजूद कर्मियों ने दवा देने में लापरवाही बरती, जिससे नाराज़ होकर मरीज के परिजनों ने काउंटर पर तोड़फोड़ कर दी और शीशा तोड़ डाला।


घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल रणक्षेत्र जैसा हो गया। काउंटर के कर्मचारी और मरीज इधर-उधर भागकर जान बचाने लगे। इस भगदड़ में कई लोगों को हल्की चोटें भी आईं। नंदलाली की मधु देवी, बसौना की रिमझिम देवी, और बनगांव की लुटन देवी सहित कई लोग घायल हुए हैं।


अस्पताल प्रबंधन की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में दूर-दूर से लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन काउंटर पर कर्मचारी पर्ची लेने के बाद आपस में बातचीत में मशगूल रहते हैं। पंक्ति में खड़े लोगों को गर्मी में काफी परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।


इस बाबत जब अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, यह हंगामा मरीजों के बीच 'पहले हम, पहले हम' को लेकर हुआ था। एक महिला को हल्की चोट आई है। काउंटर का शीशा तोड़ा गया है लेकिन स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता