ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन दो हजार रूपये घूस लेने वाले हेडमास्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना, विजिलेंस कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार के सदर अनुमंडलों में अब 2 DCLR, 29 अफसरों का सदर सबडिवीजन-2 में हुई तैनाती; अंचल भी बांटा गया...पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिसमंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन दो हजार रूपये घूस लेने वाले हेडमास्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना, विजिलेंस कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार के सदर अनुमंडलों में अब 2 DCLR, 29 अफसरों का सदर सबडिवीजन-2 में हुई तैनाती; अंचल भी बांटा गया...पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस

Bihar News: ससुराल जा रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Bihar Road Accident: सहरसा में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ससुराल जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई, जिसके बाद घर में मातम पसर गया। आखिर हादसा कैसे हुआ और पुलिस किन सुरागों की तलाश...

Bihar News: ससुराल जा रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सहरसा–सुपौल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के पूरीख वार्ड नंबर-3 निवासी 22 वर्षीय छोटकू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटकू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।


घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छोटकू कुमार अपनी बाइक से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान सहरसा–सुपौल मुख्य मार्ग पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटकू कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क किनारे पड़े युवक को देखकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए आसपास के इलाकों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की।


शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव की पहचान छोटकू कुमार के रूप में की। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता भूपी सदा ने बताया कि छोटकू उनके छह बेटों में तीसरे नंबर पर था। वह मेहनत मजदूरी कर पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी भी शामिल है। अचानक हुई इस मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि छोटकू बेहद मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। गांव में उसकी अच्छी पहचान थी। कुछ महीने पहले ही वह दिल्ली से घर लौटा था और परिवार के साथ समय बिता रहा था। किसी को क्या पता था कि ससुराल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।


बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।