ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

SAHARSA: गैस लीकेज रहने के कारण सिलेंडर में लगी आग, बाप-बेटे झुलसे

सहरसा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गृहस्वामी एजेंसी में जाकर सिलेंडर लाये थे, जो लीकेज था, बिना जांचे वो इसे घर ले आए इस वजह से आग लग गयी। जिसमें बाप-बेटे झुलस गये।

बिहार
बड़ी घटना होते-होते बची
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: आप भी एजेंसी की गाड़ी या गोदाम में जाकर सिलेंडर लाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सहरसा में घरेलू गैस खत्म होने के बाद गृहस्वामी सिलेंडर लेकर एजेंसी में गये हुए थे, वहां से उन्होंने खाली सिलेंडर देकर भरा हुआ सिलेंडर लिया लेकिन यह जांच नहीं किया कि सिलेंडर लीकेज है या नहीं। इनकी इस लापरवाही के चलते खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना सहरसा जिले के रमेश झा रोड स्थित एक आवास का है जहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों की सूझबूझ से सिलेंडर में लगी आग बुझा लिया गया। आग बुझाने के दौरान घर में रखे कई कंबल जलकर राख हो गए। वहीं घर के गृहस्वामी और उनका नाबालिग बेटा झुलस गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनके सिर के कुछ बाल जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।


नगर निगम वार्ड संख्या 31, रमेश झा रोड निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर गैस खत्म होने पर वे दूसरा सिलेंडर शहीद रमन गैस एजेंसी से लेकर आए थे। घर लौटकर सिलेंडर को चूल्हे में सेट किया और जैसे ही माचिस जलाई, सिलेंडर में आग पकड़ ली। यह देखकर वे घबरा गए और कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कम नहीं हुई। तब उन्होंने लाठी की मदद से धधकते सिलेंडर को घर से बाहर निकाल सीढ़ी के सहारे नीचे उतारना शुरू किया।


इस बीच मोहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि सिलेंडर में पहले से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण आग लगी। आग बुझाने के दौरान वे और उनके बेटे देवाशीष के बाल हल्के झुलस गए। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता