ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: पटना के बाद अब बिहार के इस जिले में ‘डॉग बाबू’ का निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन, थाने में केस दर्ज

Bihar News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति ने "डॉग बाबू" के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए फर्जी आवेदन किया। जांच में खुलासा होने पर सीओ ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने "डॉग बाबू" नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दाखिल किया। आवेदन में पिता का नाम “कुत्ता बाबू” और माता का नाम “कुटिया देवी” दर्ज किया गया था। मामले की जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर अंचल अधिकारी शुभम वर्मा ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जब यह अजीबोगरीब आवेदन प्राप्त हुआ, तो कर्मचारियों में भी हैरानी फैल गई। आवेदन संख्या BRCCO/2025/17805612 के तहत जमा इस आवेदन में आवेदक का पता नगर परिषद वार्ड संख्या 112, सिमरी थाना क्षेत्र, पिन कोड 852127 दर्ज था। साथ ही मोबाइल नंबर 8877106479 और आधार संख्या 2924 0567 5494 संलग्न की गई थी।


सीओ शुभम वर्मा ने थाने को दिए आवेदन में कहा कि यह कदम जानबूझकर अंचल कार्यालय की छवि धूमिल करने और कर्मचारियों को परेशान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बख्तियारपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सहरसा के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब फर्जी आवेदनकर्ता की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता