ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

राहुल गांधी के सासाराम दौरे से पहले हेलीपैड निर्माण में लापरवाही, बुलेट की रोशनी में चल रहा काम

सासाराम में राहुल गांधी के आगमन से पहले हेलीपैड निर्माण में लापरवाही सामने आई है। बाइक की रोशनी में हेलीपैड बनाया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और तैयारी पर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar
रात में हेलीपैड का निर्माण
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल सुबह 17 अगस्त को सासाराम पहुंचने वाले हैं, लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले यहां प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई है। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए एसपी जैन कॉलेज परिसर में हेलीपैड बनाया जा रहा है, लेकिन कार्यक्रम में कुछ ही घंटे बचे हैं, इसके बावजूद हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।


स्थिति यह है कि अब बाइक की हेडलाइट की रोशनी में रात में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक कर्मचारी हेलीपैड बनाने में जुटे हैं, लेकिन रोशनी के अभाव में उन्हें मोटरसाइकिलों की मदद लेनी पड़ रही है।


सूत्रों के अनुसार, पहले राहुल गांधी की लैंडिंग के लिए रेलवे मैदान या महिला बटालियन ग्राउंड प्रस्तावित था, लेकिन कुछ कारणों से उन स्थानों को अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद विकल्प के तौर पर एसपी जैन कॉलेज को चुना गया। इस अव्यवस्था से सुरक्षा मानकों और कार्यक्रम की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम स्थल को लेकर अंतिम समय तक संशय बना रहा, जिससे हेलीपैड निर्माण समय पर शुरू नहीं हो सका। अब सवाल यह है कि जब एक राष्ट्रीय नेता के कार्यक्रम में भी ऐसी लापरवाही हो रही है, तो इसका जवाबदेह कौन होगा?


बता दें कि राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर लगातार संशय बना हुआ है। पहले जहां कार्यकर्ता सासाराम के रेलवे मैदान या फिर महिला बटालियन में हेलीकॉप्टर उतारना चाह रहे थे। लेकिन कुछ कारणों से उक्त स्थान को चयनित नहीं किया गया। जिसके बाद एसपी जैन कॉलेज के परिसर में हेलीपैड बनाया जा रहा है। लेकिन समय पर निर्माण कार्य नहीं पूरा हो सका है। ऐसे में बाइक की रोशनी में हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि अधिकारी भी मौजूद हैं। पार्टी के कर्मी भी मौजूद है और बाइक की रोशनी में राहुल गांधी के आगमन को लेकर हेलीपैड बनाया जा रहा है।

राहुल गांधी के सासाराम दौरे से पहले हेलीपैड निर्माण में लापरवाही, बुलेट की रोशनी में चल रहा कामराहुल गांधी के सासाराम दौरे से पहले हेलीपैड निर्माण में लापरवाही, बुलेट की रोशनी में चल रहा कामराहुल गांधी के सासाराम दौरे से पहले हेलीपैड निर्माण में लापरवाही, बुलेट की रोशनी में चल रहा काम