ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

पुलिस ने थाने में कराई शादी, सालभर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शादी के लिए तैयार नहीं थे घरवाले

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक प्रेमी युगल की शादी पुलिस कर्मियों ने थाने में करायी। सालभर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर

पुलिस ने थाने में कराई शादी, सालभर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शादी के लिए तैयार नहीं थे घरवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक प्रेमी युगल की शादी पुलिस कर्मियों ने थाने में करायी। सालभर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने जब शादी से इनकार किया तब दोनों घर से भाग गये और मंदिर मे शादी करने के लिए पहुंचे। जहां गांव के लोगों ने दोनों को देखते ही इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 


हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी फिर क्या था दोनों के परिजनों और प्रेमी युगलों को लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां दोनों की शादी करवायी गयी। मोरवा प्रखंड के हलई ओपी परिसर में हो रही इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्टठा हो गयी। बालिग होने के कारण शादी की जिद्द पर अड़े दोनों प्रेमी युगल की शादी पुलिस वालों की मौजूदगी में हुई। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद दोनों खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हुए। 


पूछताछ के क्रम में युवती ने पुलिस को बताया कि सालभर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 12वीं क्लास में पढ़ते थे कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी जिसके बाद प्यार परवान चढ़ा और जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन दोनों के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे तब दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया। आखिरकार दोनों घर से भाग गये और मंदिर में पहुंचकर शादी करने लगे तभी दोनों को गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और इस बात की खबर परिजनों को दी। काफी हो हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों की शादी थाने मे ही करवा दी। अब दोनों इस शादी से काफी खुश हैं। इसके लिए पुलिस वालों को धन्यवाद दे रहे हैं।    


टैग्स

संबंधित खबरें