ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मालगाड़ी की छत पर चढ़कर युवक ले रहा था सेल्फी, करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा

SAMASTIPUR: एक युवक को ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी लेना काफी महंगा पड़ गया। 25 हजार वोल्ट के बिजली के संपर्क में आने से युवक के शरीर में आग लग गयी जिसके कारण वह बुरी तरह से झु

मालगाड़ी की छत पर चढ़कर युवक ले रहा था सेल्फी, करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: एक युवक को ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी लेना काफी महंगा पड़ गया। 25 हजार वोल्ट के बिजली के संपर्क में आने से युवक के शरीर में आग लग गयी जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलसकर ट्रेन से नीच गिर पड़ा। आनन फानन में उसे आरपीएफ जवानों ने पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। 


बताया जाता है कि घायल युवक रितेश कुमार शर्मा पटोरी थाना के हसनपुर सूरत निवासी संजय शर्मा के बेटा हैं। जो अपने दोस्तों के साथ घुमने के लिए घर से निकला था और सेल्फी लेने के लिए जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया था। सेल्फी लेने के दौरान रितेश 25 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया।  


तभी तार के संपर्क में आते ही रेलवे स्टेशन परिसर की बिजली चली गयी और उसका संपर्क बिजली के तार से टूट गया। जिससे उसका शरीर करीब दस मिनट तक जलता रहा। जिसे जलता देख उसके अन्य साथी ट्रेन की छत से कूदकर भाग निकले। घटना समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 की है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। 



टैग्स