ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

क्रूरता की हद हुई पार : डेढ़ माह की बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला, परिजनों में मातम का माहौल

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि इस बाप ने अपनी बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार

क्रूरता की हद हुई पार : डेढ़ माह की बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि इस बाप ने अपनी बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। यह मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर की है। यहां एक पिता ने अपनी ही डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला।


वहीं, मृतक बच्ची की पहचान थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नं 07 निवासी कलेश्वर पासवान की नातिन देवरानी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका देवरानी कलेश्वर की पुत्री अमृता की बच्ची थी।घटना के बाद जुटे आसपास के ग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


वहीं आरोपी पिता बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना के राजापुर निवासी शिव कुमार पासवान के पुत्र देव कुमार पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि इस घटना की जानकारी जैसे हीं ग्रामीणों को मिली। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पिता बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना के राजापुर निवासी देव कुमार पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर मृतका की मां अमृता ने बताया कि रविवार रात उसका पति घर में ही बच्ची के पास था। अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर दौड़ कर कमरे में पहुंची तो देखा कि मेरे पति बच्ची को पटक रहे हैं। जब तक उससे छुड़ाकर बच्ची को अपने पास लेती तब तक बच्ची अचेत हो चुकी थी। रोने की आवाज पर आसपास के लोग भी जुट गए।। आनन-फानन में बच्ची को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी बीते एक माह से ससुराल में ही रह रहा था।